हमारा भारत


Uploaded with ImageShack.us

शनिवार, 7 जून 2014

यूनीकोड फाँन्ट को सक्षम (Enable) कैसे करें ।

जितना यूनीकोड फान्ट को अपने कम्प्यूटर सिस्टम में सक्षम करना आसान है, उससे भी ज्याद यूनीकोड फान्ट के माध्यम से हिन्दी में टाईप करना आसान है।

  1. यूनीकोड फाँन्ट को कैसे सक्षम करें (For Windows XP)
(i)       सर्वप्रथम Control Panel में जाकर Regional & Language आँप्सन खोले।

(ii)                फिर Languages आँप्सन में क्लिक करेंगे। इसके पश्चात “Install files for complex script and right to left languages” में टिक लगा दें।
(iii)       इसके पश्चात कम्प्यूटर आपसे विन्डो की सीडी माँगेगा। जो भी सर्विस पैक आपके कम्प्यूटर सिस्टम में Install हो, उसी विन्डो के सर्विस पैक की सीडी, कम्प्यूटर के डीवीडी राइटर में डाले।
(iv)            इसके पश्चात उक्त सीडी से कुछ फाईल काँपी होगीं। काँपी होने के पश्चात कम्प्यूटर को Restart करने के लिए मैसेज दिखाई देगा। जिसे नो कर दें।
(v)           इसके पश्चात पुनः Control Panel में जाकर Regional & Language आँप्सन खोलेगें। इसके पश्चात इसमें Details बटन में क्लिक करेगें। इसके पश्चात चित्र के अनुसार Add बटन में क्लिक करेगें। जिससे एक Add Input Language नामक डायलाँग बाँक्स  खुलेगा। जिसमें से हमे Hindi और Hindi के अन्तर्गत Hindi Traditional भाषा चुननी है।


(vi)              इसके पश्चात ओके करके बाहर आ जायेगें औऱ अपने कम्प्यूटर सिस्टम को रि-स्टार्ट   कर देगें।
(vii)             अब आप हिन्दी के यूनीकोड फान्ट (मंगल) में टाईपिंग कर सकते हैं। 

  1. यूनीकोड फाँन्ट को कैसे सक्षम करें (For Windows-7 & 8 )
        विन्डो-7 एवं 8 में हिन्दी यूनीकोड फाँन्ट को सक्षम करने के लिए विन्डो सीडी/डीवीडी की आवश्यकता नही पङती है। बस उपरोक्त दिये गये बिन्दुओं में से बिन्दु संख्या-5 से प्रारम्भ करना होगा और कम्प्यूटर सिस्टम में हिन्दी फान्ट सक्षम हो जायेगा।


गुरुवार, 1 मई 2014

गूगल प्लस सार्ट कट Keys



G+ यूजर्स के लिए कुछ  खास गूगल प्लस सार्ट कट Keys दी जा रही है। जो भी यूजर गूगल प्लस से जुङे हुये है, उनके लिए ये Keys अत्यन्त उपयोगी है।
  
For Start comment          à Enter      

End comment                  à Tab + Enter       

Single post down scroll   à  J     

Single post up scroll       à   K     

Jump to chat                   à  Q      

Back to last page           à Backspace 

Scroll up the stream      à Shift + Space                                  
                    
                  
Scroll down the stream   à Space Bar       

Mention someone in the comment or post. 
à  +/@                                 
   
    

शनिवार, 26 अप्रैल 2014

इन्टरनेट की स्पीड कैसे बढायें ?



       प्रायः इन्टरनेट की धीमी स्पीड के कारण बहुत से लोगों को कार्य कार्य करते चिङचिङाहट सी महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में किसी हद तक अपने इन्टरनेट की स्पीड को लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक बढाया जा सकता है। जानते है कैसे ?

  1. सबसे पहले Start बटन में जाकर Run आँप्सन खोलेंगें। 
  1. इसके पश्चात Run बाक्स में gpedit.msc टाईप करेगें। 
  1. इसके पश्चात Group Policy नाम की एक विन्डो खुलेगी।
  1. इसमें Local Computer Policy दिखाई दे रहा होगा। इसके अन्तर्गत निम्न क्रम में खोलना होगा।
Local Computer Policy à Computer Configuration à Administrative Templates à Network à QoS Packet Scheduler

  1. इसके पश्चात में QoS Packet Scheduler में क्लिक करना होगा, जिससे विन्डो के दाई ओर Limit Reservable Bandwidth लिखा हुआ दिखाई पङेगा, जिसको डबल क्लिक करके खोलना होगा। 
  1. इसके पश्चात एक विन्डो खुलेगी, जिसमें setting में जाकर Not Configured के स्थान पर Enabled बटन में क्लिक करना होगा एवं Band width limit को 0 (जीरो) कर देना होगा।

  1. फिर Apply और Ok करके बाहर आ जायेगें।  

मंगलवार, 3 सितंबर 2013

क्या करें जब Window XP में Don't send की error आये ?



Windows XP का प्रयोग करने वाले ज्यादातर लोगों के कम्प्यूटर सिस्टम में प्रायः उपरोक्त चित्र में दी हुई error आती है। ज्यादातर लोगों को यह पता नही होता है कि ये error क्यों आती है। बस वह error window के किसी भी एक आँप्सन में क्किल कर देते है।

जब यह error आये तो हमें क्या करना या ऐसी विधि की यह error आये ही नही। आईये जानते है कि हम क्या कर सकते हैः-

1. सबसे पहले हमें My Computer पर Right Click करना होगा। फिर Properties को खोलना होगा।

2. फिर जो विन्डो सामने खुली होगी, उसमें दाहिनी ओर एक Advance टैब आ रहा होगा। बस हमे उसपर क्लिक करना होगा।

3. फिर सामने दिखाई दे रही विन्डो में नीचे की ओर एक Error Reporting बटन आ रहा होगा। बस उसी पर क्लिक करना होगा।

4. फिर "Disable Error Reporting"  बटन पर क्लिक कर देगें।

5. इसके साथ ही ठीक Disable Error Reporting बटन के नीचे एक और चेक बाक्स "But notify me when critical error occur" आ रहा होगा , इस बाक्स से चेक का मार्क हटा देगें।

5. फिर Ok बटन पर क्लिक कर देगें।



रविवार, 1 सितंबर 2013

किसी फाईल या फोल्डर को Hide कैसे करें।


     किसी भी फाईल को या किसी भी फोल्डर को कमान्ड प्राम्प्ट के माध्यम से Hidden किया जा सकता है। इस विधि से किसी भी फाईल्स या फोल्डर को Hidden करने के पश्चात उसे सर्च के माध्यम से भी ढूढा नही जा सकता है, जबतक कि हम शो "हिडेन फाइल्स एण्ड फोल्डर" आँप्सन का प्रयोग न करें। 
कमान्ड प्राम्प्ट के माध्यम से किसी भी फाईल्स या फोल्डर को कैसे हाईड करना है, यह विधि नीचे दी गई हैः-

       उदाहरण के लिए यदि E ड्राइव के किसी "Picture" नाम के फोल्डर को हाईड करना चाहते है, तो-

1. सबसे पहले Window + R के माध्यम से Run कमान्ड खोलेगें। Run कमान्ड को स्टार्ट बटन के माध्यम से भी खोला जा सकता है।

2. इसके पश्चात Run वाली Window में "cmd" टाईप करके, इन्टर key प्रेस करेगें।

3.  फिर कमान्ड प्राम्पट वाली विन्डो दिखेगी, जिसमे नीचे दिया गया कमान्ड चलाना होगा।
     "attrib +s +h E:\Picture"
    फिर Enter बटन प्रेस करना होगा
4. E ड्राइव में जाकर देखने पर Picture नाम का फोल्डर नही दिखेगा।

5. यदि यह फोल्डर फिर से वापस लाना है तो नीचे दी गई कमान्ड चलायेगें।
     "attrib -s -h E:\Picture"



गुरुवार, 22 अगस्त 2013

उपयोगी विन्डो कुन्जी



                        आप अपने कम्प्यूटर सिस्टम में कुछ उपयोगी सार्टकट्स का प्रयोग करके  कार्य कर सकते है। ये सार्टकट्स आपके कार्य को और अधिक आसान बना देते है। 

Window Key                  - Bring up the Window Start Menu.
Window Key + F1         -  Bring up the Window Help.
Window Key + F2          - Rename of the selected file or folder.
Window Key + F3          - Window Search.
Window Key + F            - Window Search
Window Key + D           -  Minimizes all which bring up in desktop.
Window Key + E           -  Open Microsoft Explorer.
Window Key + Ctrl + F  - Search for Computers
Window Key + L           -  Lock the computer
Window Key + R           -  Open the Run Window
Window Key + U           -  Utility Manager
Window Key + M          -  Minimizes all windows.
Window Key + Tab       -  Bring up the Window Help.
Window Key + Pause Break  - Open the System Properties windows.
Window Key + Shift + M  - Restore all. 




शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

विन्डो 7 को फार्मेट करके विन्डो XP कैसे इन्सटाँल करें ?



विन्डो XP को फार्मेट करके विन्डो 7 इन्सटाँल करना तो आसान है, पर विन्डो 7 को फार्मेट करके विन्डो XP इन्सटाँल कैसे किया जाये ?

इसके लिए कुछ विशेष नही करना है। बस BIOS की सेटिंग में थोङा सा बदलाव करना है।

  1. सबसे पहले कम्प्यूटर सिस्टम के BIOS मे जाकर SATA Configuration में AHCI के स्थान पर ATA कर लेगें। इसके पश्चात F10 से बदली गई सेटिंग को सुरक्षित कर लेगें। इस दौरान यह भी सुनिश्चित करना होगा कि CD ड्राइव को पहली बूट डिवाइस के तौर पर लगा होना चाहिए।


  1. यदि ऊपर दी हुई सेटिंग में बदलाव के बाद भी विन्डों XP इन्सटाँल नही होता है तो निश्चित तौर पर विन्डों XP की Original सीडी से विन्डों XP को इन्सटाँल करने पर यह इन्सटाँल हो जायेगा।